लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 112 नए मामले, चार की मौत

By भाषा | Updated: August 10, 2021 23:51 IST

Open in App

रायपुर, 10 अगस्त छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 112 नए लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 10,03,356 हो गई है। वहीं चार और संक्रमितों के दम तोड़ने के बाद मृतक संख्या 13,500 से अधिक पहुंच गई है।

राज्य में मंगलवार को 74 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 111 लोगों ने घर में पृथक-वास पूर्ण किया है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 112 मामले आए हैं। रायपुर जिले में तीन मरीज मिले। वहीं दुर्ग में सात, बालोद में चार, कबीरधाम में तीन, धमतरी में एक, बलौदाबाजार में तीन, महासमुंद में आठ, गरियाबंद में दो, बिलासपुर में आठ, रायगढ़ में सात, कोरबा में चार, जांजगीर चांपा में 10, मुंगेली में एक, सरगुजा में दो, कोरिया में दो, सूरजपुर में एक, बलरामपुर में दो, जशपुर में सात, बस्तर में 17, कोंडागांव में दो, दंतेवाड़ा में एक, सुकमा में चार, कांकेर में 11 और बीजापुर में दो मामले मिले।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,03,356 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,88,189 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1623 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,544 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,792 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि की हुई है। जिले में कोरोना वायरस के कारण 3,139 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र