लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश का 11वां जिला हुआ कोरोना वायरस मुक्त, अब तक राज्य में 1449 लोग हो चुके हैं संक्रमित

By सुमित राय | Updated: April 22, 2020 21:54 IST

उत्तर प्रदेश में बुधवार को 112 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 1449 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना से 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 173 लोग ठीक भी हुए।यूपी स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रतापगढ़ जिला कोरोना वायरस मुक्त हो गया है।प्रतापगढ़ कोरोना वायरस मुक्त होने वाले यूपी का 11वां राज्य बन गया है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा और राज्य में बुधवार को 112 मामले सामने आए, जिसके बाद कोरोना वायरस से संक्रमित  लोगों की कुल संख्या 1449 हो गई है। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रतापगढ़ जिला कोरोना वायरस मुक्त हो गया है, जिसके बाद राज्य में कोरोना मुक्त जिलों की संख्या 11 हो गई है।

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बताया, "उत्तर प्रदेश में बुधवार को 112 ताजा मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1449 हो गई है। राज्य में अब तक 21 मरीजों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया है, जबकि 173 अन्य लोग ठीक हो चुके हैं।"

यूपी स्वास्थ्य विभाग ने बताया, "प्रतापगढ़ जिला कोरोना वायरस मुक्त हो गया है। सैफई में आरआईएमएस में पूल परीक्षण शुरू किया गया है। उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन 3500 आरटी-पीसीआर परीक्षण किए जा रहे हैं।"

इससे पहले उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव  (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया था, " उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में अब एक भी कोरोना के एक्टिव मरीज नहीं है।" उन्होंने बताया, "पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, हाथरस, बरेली, प्रयागराज, शाहजहांपुर, महराजगंज, बाराबंकी, हरदोई और कौशाम्बी जिलों के सभी मरीज अब ठीक हो चुके हैं।"

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस से 20471 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 652 लोगों की मौत हो गई है और 3960 लोग ठीक हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और कोरोना के 15859 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया