लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 1114 नए मामले, 12 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 23, 2021 20:24 IST

Open in App

हैदराबाद, 23 जून तेलंगाना में बुधवार को कोविड-19 के 1,114 नए मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक 6,16,688 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं,12 और मरीजों की मौत होने से तेलंगाना में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,598 हो गई है।

यहां राज्य सरकार द्वारा शाम साढ़े पांच बजे तक के आंकड़ों को लेकर जारी बुलेटिन के मुताबिक बृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 129 नए मामले आए जबकि रंगारेड्डी और नलगोंडा में गत 24 घंटे में क्रमश: 75 और 72 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

बुलेटिन के मुताबिक इस अवधि में नए मामलों के मुकाबले संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या अधिक रही। गत 24 घंटे में 1,280 मरीज ठीक हुए जिन्हें मिलाकर अब तक 5,96,628 मरीज इस महामारी को मात दे चुके हैं। वहीं, 16,462 मरीज उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को 1,18,109 नमूनों की जांच की गई। अब तक तेलंगाना में 1,78,88,192 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

राज्य में संक्रमण से मुत्यु दर 0.58 प्रतिशत है जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96.74 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह