लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,112 नए मामले, 14 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 26, 2021 00:11 IST

Open in App

चेन्नई, 25 अक्टूबर तमिलनाडु में सोमवार को कोविड-19 के 1,112 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,96,328 हो गयी, जबकि 14 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 36,033 हो गयी। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,341 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26,47,504 हो गयी। वर्तमान में तमिलनाडु में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 12,791 है। राज्य में पिछले कुछ सप्ताहों से कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

राज्य में अब तक 5,04,23,638 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिसमें से 1,22,700 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गई। सामने आये संक्रमण के नए मामलों में चेन्नई में 144 और कोयम्बटूर में 130 मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान