लाइव न्यूज़ :

सिक्किम में कोविड-19 के 111 नये मामले

By भाषा | Updated: July 2, 2021 19:57 IST

Open in App

गंगटोक, दो जुलाई सिक्किम में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 111 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,777 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 308 पर स्थिर है। बुलेटिन में कहा गया है कि नये मरीजों में 58 संक्रमित दक्षिण सिक्किम में मिले हैं, इसके बाद पूर्वी सिक्किम में 41 नये मरीज मिले। सिक्किम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,062 हो गयी है जबकि राज्य में अब तक 18,154 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं।

प्रदेश में अब तक 1,65,117 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है, जिसमें से 619 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी। संक्रमण की दर 17.9 प्रतिशत है जबकि ठीक होने की दर बढ़कर 87.3 प्रतिशत हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया