लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 111 नए मामले

By भाषा | Updated: September 10, 2021 13:25 IST

Open in App

पुडुचेरी, आठ सितंबर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 111 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,24,629 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने बताया कि नए मामलों में से पुडुचेरी में 71, कराईकल में 30, माहे में आठ और यानम में दो नए मामले सामने आए। शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 1,820 ही है। इस दौरान 109 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,21,814 हो गई। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक करीब 16.93 लाख लोगों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

श्रीरामुलु ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 995 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 178 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 817 लोग पृथक-वास में हैं। संक्रमण की दर 1.90 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 97.74 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है।

श्रीरामुलु ने बताया कि अभी तक 38,176 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 23,005 कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के करीब 5.84 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य विभाग ने करीब 8.52 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह