लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के हरियाणा में 111 और जम्मू-कश्मीर में 68 नए मामले

By भाषा | Updated: February 20, 2021 21:06 IST

Open in App

चंडीगढ़/श्रीनगर, 20 फरवरी कोविड-19 के हरियाणा में 111 और जम्मू-कश्मीर में 68 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर क्रमश: 2,69,609 और 1,25,783 हो गई।

हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण की वजह से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और कुल मृतकों की संख्या 3,042 है। कोविड-19 के 111 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार को 2,69,609 हो गई।

राज्य में 816 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 2,65,751 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.57 फीसदी है।

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 68 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या 1,25,783 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में संक्रमण की वजह से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।

अधिकारियों ने बताया कि 68 नए मामलों में से जम्मू संभाग से 18 और कश्मीर संभाग से 50 मामले सामने आए हैं। श्रीनगर जिले में सबसे ज्यादा 24 नए मरीज मिले हैं, जिनमें से छह यात्री हैं।

केंद्रशासित प्रदेश में 700 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 1,23,129 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मृतकों की संख्या 1,954 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग