लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 111 नए मामले, दो संक्रमितों की मौत

By भाषा | Updated: January 27, 2021 17:43 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 27 जनवरी आंध्र प्रदेश में गत 24 घटें में कोविड-19 के 111 नए मामले आए हैं जिन्हें मिलाकार राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 8,87,349 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, बुधवार को सुबह नौ बजे समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान दो संक्रमितों की मौत हुई है जिससे राज्य में कोविड-19 महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 7,152 तक पहुंच गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, इस अवधि में 97 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। अबतक प्रदेश में 8,78,828, मरीज महामारी को मात दे चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दो मौतों में एक मरीज अनंतपुर का है जबकि दूसरा पश्चिमी गोदावरी जिले का रहने वाला था।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में इस अवधि में 33,808 नमूनों की जांच की गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस समय राज्य में 1,369 मरीज उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे में कृष्णा जिले में सबसे अधिक 19 नए मामले आए हैं। वहीं चित्तूर एवं पश्चिमी गोदावरी जिले में क्रमश: 16 और 14 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब