लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस के 111 नए मामले सामने आए, सात और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 23, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 111 नए मरीज सामने आए और सात संक्रमितों की वायरस संक्रमण से मौत हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत पर आ गई है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, नए मामलों के बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 14,33,366 हो गई है, जबकि मृतक संख्या 24,940 पर पहुंच गई है। दिल्ली में मृत्यु दर 1.74 फीसदी है।

बुलिटेन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में 14,06,629 लोग अबतक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में ही 702 मरीज संक्रमण से उबरे हैं। बुलेटिन के मुताबिक, एक दिन पहले 76,185 नमूनों की जांच की गई थी।

बता दें कि, दिल्ली में मंगलवार को 134 नए मरीज मिले थे और आठ की मौत हुई थी तथा संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के बुलेटिन के अनुसार वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं संबंधित सफदरजंग अस्पताल ने आईसीएमआर के पोर्टल पर पिछले हफ्ते से संबंधित 477 मामलों की जानकारी दी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को 89 मामले आए थे और संक्रमण दर 0.16 प्रतिशत थी। यह दोनों ही इस साल सबसे कम थी।

अप्रैल के आखिरी हफ्ते में संक्रमण दर 36 फीसदी पहुंच गई थी जो बुधवार को 0.15 प्रतिशत पर आ गई। राष्ट्रीय राजधानी में 20 अप्रैल को सबसे ज्यादा 28,395 मामले आए थे। वहीं, तीन मई को 448 लोगों की मौत हुई थी जो एक दिन में होने वाली मौतों का अबतक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह