जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 111 नए मामले
By भाषा | Updated: November 8, 2021 21:10 IST2021-11-08T21:10:49+5:302021-11-08T21:10:49+5:30

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 111 नए मामले
श्रीनगर, आठ नवंबर जम्मू कश्मीर में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 111 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 3,33,187 हो गए।
इसके अलावा, केंद्र शासित क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में महामारी से तीन और मरीजों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू संभाग में संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए और कश्मीर संभाग में 92 मामले सामने आए।
उन्होंने कहा कि अभी 1,165 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 3,27,579 लोग ठीक हो चुके हैं। जम्मू कश्मीर में कोविड से अब तक 4,443 मरीजों की मौत हो चुकी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।