लाइव न्यूज़ :

मुंबई में म्यूकोरमाइकोसिस के 111 रोगियों का इलाज चल रहा

By भाषा | Updated: May 12, 2021 20:49 IST

Open in App

मुंबई, 12 मई मुंबई के अस्पतालों में कोविड-19 से पीड़ित 111 ऐसे रोगियों का इलाज चल रहा है जो कवक संक्रमण ‘म्यूकोरमाइकोसिस’ से भी पीड़ित हैं। यह जानकारी बुधवार को बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने दी।

बीएमसी में भाजपा के समूह नेता प्रभाकर शिंदे ने कहा कि यह सूचना नगर निकाय की स्थायी समिति को उनके पूछने पर मुहैया कराई गई है।

अतिरिक्त निगम आयुक्त सुरेश काकानी ने समिति से कहा कि नगरपालिका के नैयर अस्पताल में म्यूकोरमाइकोसिस से पीड़ित 38 रोगियों का, केईएम अस्पताल में 34 रोगियों का, सायन अस्पताल में 32 और कूपर अस्पताल में सात रोगियों का इलाज चल रहा है।

बीएमसी के मुताबिक इसमें अधिकतर रोगी मुंबई से बाहर के हैं।

शिंदे ने कहा कि नगर निकाय ने चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम बनाई है ताकि इस बीमारी से पीड़ित लोगों के इलाज पर निर्णय लिया जा सके और सभी अस्पतालों को इसके संचरण से बचने के लिए एहतियाती उपाय अपनाने के बारे में सूचित किया गया है।

उपायुक्त काकानी ने समिति को सूचित किया कि म्यूकोरमाइकोसिस ‘‘संक्रामक’’ नहीं है और कोविड-19 अस्पतालों में तैनात चिकित्सक इससे निपटने में सक्षम हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग