लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से 111 और की मौत, 6286 नए मामले प्रकाश में आए

By भाषा | Updated: May 18, 2021 22:48 IST

Open in App

पटना, 18 मई बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 111 और मरीजों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या मंगलवार को 4039 गई। वहीं संक्रमण के 6286 नए मरीजों की पुष्टि के बाद महामारी के कुल मामले 664115 पहुंच गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में चौदह, पश्चिम चंपारण में दस, मुजफ्फरपुर में नौ, बक्सर एवं नालंदा में सात-सात, बेगूसराय, रोहतास एवं वैशाली में छह-छह, पूर्वी चंपारण में पांच, सिवान में चार, भागलपुर, गया, पूर्णिया एवं सारण में तीन-तीन, अरवल, भोजपुर, दरभंगा, जहानाबाद, कटिहार, मधेपुरा, नवादा एवं समस्तीपुर में दो-दो, अररिया, बांका, किशनगंज, लखीसराय, मधुबनी, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी एवं सुपौल में एक-एक मरीज की मृत्यु हुई है।

बिहार में सोमवार अपराह्न चार बजे से मंगलवार चार बजे तक, कोरोना वायरस संक्रमण के 6286 नए मामले प्रकाश में आए हैं। प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 924 मामले प्रकाश में आए हैं ।

इसके अलावा, अररिया में 218, अरवल में 87, औरंगाबाद में 129, बेगूसराय में 273, भागलपुर में 111, दरभंगा में 108, पूर्वी चंपारण में 266, गया में 163, गोपालगंज में 424, जमुई में 60, कैमूर में 51, कटिहार में 137, खगड़िया में 59, किशनगंज में 193, लखीसराय में 87, मधेपुरा में 145, मधुबनी में 191, मुंगेर में 135, मुजफ्फरपुर में 211, नालंदा में 232, नवादा में 68, पूर्णिया में 360, रोहतास में 50, सहरसा में 108, समस्तीपुर में 217, सारण में 149, सीतामढ़ी में 95, सिवान में 153, सुपौल में 265, वैशाली में 181 तथा पश्चिम चंपारण में 206 कोरोना वायरस के मामले पिछले 24 घंटों के दौरान प्रकाश में आए हैं ।

राज्य में 595377 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर ही 11174 मरीज संक्रमण से उबरे हैं।

बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के इलाजरत मरीजों की संख्या 64698 है।

बिहार में मंगलवार को 52007 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवाया। इसमें 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग शामिल हैं। प्रदेश में अबतक 9310946 लोग टीका ले चुके हैं ।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने संदेश में कहा, ‘‘अब चार लाख 25 हजार से अधिक (कोरोना वायरस की) जांचें प्रतिदिन की जा रही है। अब कोरोना मरीजों की संख्या में प्रतिदिन कमी भी आ रही है।’’

उन्होंने कहा “ कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये पांच से 15 मई तक बिहार में लॉकडाउन लगाया गया। 13 मई को सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन के सकारात्मक प्रभाव को देखते हुये अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया।”

नीतीश ने कहा, ‘‘जब से लॉकडाउन लागू किया गया है, हमलोग सभी का ध्यान रख रहे हैं। किसी की उपेक्षा नहीं की गयी है और पूरी कोशिश है कि हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचे। ”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि लॉकडाउन में मजदूर, निर्धन, निराश्रित, निःशक्त एवं जरूरतमंदों को दोनों वक्‍त शुद्ध भोजन मिले एवं कोई हो भूखा न रहे, इसलिए सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है।

नीतीश ने कहा कि कोरोना के रोगी जो घर पर पृथक रहकर इलाजरत हैं, उनके शरीर का तापमान एवं ऑक्सीजन स्तर की निगरानी नियमित तौर पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए जाने की शुरूआत की गयी है।

उन्होंने कहा कि जिन मरीजो‍‍ का ऑक्सीजन स्तर कम होगा, उनका चिकित्सीय पर्यवेक्षण में इलाज कराया जाएगा और उन्हें जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

नीतीश ने कहा, ‘‘पहले की तरह पुनः मैं अपील करता हूं कि मास्क लगाएं, दो गज की दूरी बनाए रखें, हाथ साफ रखें और समय आने पर टीका अवश्य लगाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू