लाइव न्यूज़ :

गुजरात में राजकोट के एक अस्पताल में 111 बच्चों की मौत: मीडिया के सवाल सुन बिना जवाब दिए चले गए CM विजय रुपानी, देखें वीडियो

By स्वाति सिंह | Updated: January 5, 2020 13:15 IST

राजस्थान में कोटा के जेके लोन अस्पताल में बच्चों को मरने का सिलसिला थमा भी नहीं था कि गुजरात से भी ऐसी ही खबर सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोटा के जेके लोन अस्पताल में बच्चों को मरने का सिलसिला थमा भी नहीं थागुजरात के राजकोट सिविल अस्पताल में दिसंबर के महीने में 111 बच्चों की मौत हो गई।

राजस्थान में कोटा के जेके लोन अस्पताल में बच्चों को मरने का सिलसिला थमा भी नहीं था कि गुजरात से भी ऐसी ही खबर सामने आई है। गुजरात के राजकोट सिविल अस्पताल में दिसंबर के महीने में 111 बच्चों की मौत हो गई। इसी बीच रविवार को सीएम विजय रुपानी का वीडियो सामने आया है, इसमें जब मीडियाकर्मी सीएमरुपानी  से कोटा में बच्चों की मौत पर सवाल किया तो वह बिना कुछ बोले वहां से चले गए। बता दें कि कोटा के अस्पताल में शिशु मौत की संख्या में कोई कमी नहीं हो रही है। आज यह आंकड़ा बढ़कर 107 के करीब पहुंच गया है। राजकोट सिविल अस्पताल में दिसंबर के महीने में 111 बच्चों की मौत हो गई।

बच्चों की मौत को लेकर राजस्थान सरकार स्मृति ईरानी ने उठाए सवाल 

कोटा अस्पताल में बीते दिसंबर महीने में सौ से अधिक बच्चों की मौत को लेकर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पिछले साल 900 से अधिक मौत होने के बाद भी राजस्थान सरकार नहीं चेती। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि यह मामला स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़ा हुआ है और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग इसकी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेगा।

उन्होंने कहा कि इस मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की टिपण्णी से वह आहत हैं। ईरानी ने कहा, ‘‘वर्तमान में राजस्थान के मुख्यमंत्री की ओर से जिस तरह के वाक्य मैं सुन रही हूं, उससे एक मां और भारतीय होने के कारण दुखी हूं। राजस्थान सरकार ने इतनी मौतों के बावजूद कोई कार्रवाई इसलिए नहीं की क्योंकि मरने वाले बच्चे गरीब थे।" राज्य के अधिकारियों द्वारा बताए गए आंकड़ों के अनुसार जे के लोन सरकारी अस्पताल में वर्ष 2019 में 963 बच्चों की मौत हुई थी, जबकि इसके पिछले वर्ष में यह आंकड़ा 1000 से ऊपर पहुंच गया था।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल