लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,084 नए मामले सामने आए, 121 रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: May 9, 2021 22:11 IST

Open in App

अहमदाबाद, नौ मई गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11,084 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,81,012 हो गई।

वहीं, इसी अवधि में 121 रोगियों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 8,394 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक, गुजरात में रविवार को 14,770 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 5,33,004 हो गई है।

राज्य में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 1,39,614 है, जिनमें से 786 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

सामने आए नए मामलों में अहमदाबाद में 2,955, सूरत में 1,113, वडोदरा में 1,161, राजकोट में 746, जामनगर में 586, जूनागढ़ में 484, मेहसाणा में 483 और भावनगर में 375 नए मरीज शामिल हैं।

विभाग के मुताबिक, गुजरात में अब तक 1,35,41,635 लाभार्थियों को कोविड-19 टीके की खुराक दी गई हैं।

इसके मुताबिक, गुजरात में रविवार को 1,38,590 लोगों को टीका लगाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता