लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,079 और कर्नाटक में 357 मामले सामने आए

By भाषा | Updated: October 13, 2021 19:31 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/बेंगलुरु, 13 अक्टूबर केरल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11,709 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 48,20,698 हो गई। इसके अलावा 123 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 26,571 तक पहुंच गई है।

वहीं, कर्नाटक में 357 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 29,82,089 हो गई है। 10 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 37,916 तक पहुंच गई है।

केरल सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य में संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या अगस्त में ओणम महोत्सव के दौरान 30 हजार से अधिक हो गई थी, जिसके बाद से इसमें गिरावट देखी जा रही है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंगलवार से 9,972 और लोग संक्रमण से उबरे हैं। अब तक कुल 46,95,904 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 97,630 है। बीते 24 घंटे में 89,995 नमूनों की जांच की गई है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 438 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 29,34,523 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 0.31 प्रतिशत और मृत्युदर 2.80 फीसदी रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू