लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 1,107 नये मामले

By भाषा | Updated: August 12, 2021 15:55 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 12 अगस्त ओडिशा में एक दिन में कोविड-19 के 1,107 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,91,182 हो गयी, जबकि 67 और मरीजों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या अब 6,697 है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10,853 है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 869 मरीज ठीक हुए, जिससे राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,73,579 हो गयी।

संक्रमण के नये 1,107 मामलों में से सबसे अधिक 397 मामले खुर्दा जिले में सामने आए। इसके बाद कटक में 130 और बालासोर में कोरोना वायरस संक्रमण के 66 नये मामले सामने आए। इस दौरान कटक में सर्वाधिक 18 मरीजों की मौत हुई। इसके बाद खुर्दा में 11, संबलपुर में नौ जबकि जाजपुर में पांच मरीजों की जान गई।

ओडिशा में अब तक 1.68 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिसमें से 64,802 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई। राज्य में संक्रमण की दर 5.8 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 मृत्यु दर 0.6 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक ओडिशा में अब तक 1,86,45,414 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है, जिनमें से 43,02,619 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह