लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,051 नए मामले, 86 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 9, 2021 20:25 IST

Open in App

भोपाल, नौ मई मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11,051 नए मामले आने के साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 6,71,763 पहुंच गयी है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 86 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 6,420 हो गयी है।

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 1679 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 1556, ग्वालियर में 861 एवं जबलपुर में 946 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 6,71,763 संक्रमितों में से अब तक 5,56,430 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 1,08,913 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि रविवार को कोविड-19 के 4,538 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos