लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 1102 नए मामले, 14 की मौत

By भाषा | Updated: June 8, 2021 23:52 IST

Open in App

रायपुर, आठ जून छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1102 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 9,82,962 हो गई है।

राज्य में मंगलवार को 509 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 1798 लोगों ने घर में पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस से 14 और मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि रायपुर जिले से 77, दुर्ग से 27, राजनांदगांव से 23, बालोद से 36, बेमेतरा से 15, कबीरधाम से 17, धमतरी से 46, बलौदाबाजार से 42, महासमुंद से 31, गरियाबंद से 20, बिलासपुर से 14, रायगढ़ से 37, कोरबा से 29, जांजगीर चांपा से 58, मुंगेली से 10, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 15, सरगुजा से 52, कोरिया से 58, सूरजपुर से 68, बलरामपुर से 50, जशपुर से 81, बस्तर से 74, कोंडागांव से 35, दंतेवाड़ा से 44, सुकमा से 65, कांकेर से 16, नारायणपुर से 14, बीजापुर से 47 मामले आए हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,82,962 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,50,234 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं, राज्य में 19,471 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,257 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,56,523 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस से 3115 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच