लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर परियोजना पर 1100 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान : न्यास के अधिकारी

By भाषा | Updated: December 28, 2020 20:22 IST

Open in App

नागपुर, 28 दिसंबर अयोध्या में राम मंदिर परिसर के निर्माण पर करीब 1100 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है, जिसमें मुख्य ढांचा का खर्च भी शामिल है और इसके साढ़े तीन वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है। यह जानकारी परियोजना की देखरेख कर रहे न्यास के कोषाध्यक्ष ने सोमवार को दी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरिजी महाराज ने कहा कि मंदिर की आधारशिला के लिए ढांचा विशेषज्ञ और इंजीनियर योजना बना रहे हैं।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर के मुख्य ढांचे के निर्माण पर 300 से 400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है जबकि पूरे परिसर के निर्माण पर ‘‘1100 करोड़ रुपये से कम का खर्च नहीं आएगा।’’

संत ने कहा, ‘‘लेकिन ये सब आकलन है।’’

गिरिजी महाराज ने कहा कि मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है और आईआईटी बंबई, दिल्ली, मद्रास, गुवाहाटी के विशेषज्ञ तथा केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान, रूड़की के विशेषज्ञ एवं एलएंडटी तथा टाटा समूह के इंजीनियर परिसर के मजबूत आधार की योजना तैयार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मंदिर की आधारशिला के लिए दिए गए विकल्पों पर कल की बैठक (न्यास के) में चर्चा होगी (और अंतिम चयन किया जाएगा)।’’

गिरिजी महाराज ने कहा, ‘‘इसके अलावा हम चार लाख गांवों और 11 करोड़ परिवारों तक पहुंच रहे हैं ताकि इस पहल में समाज के सभी तबकों की भागीदारी हो सके।’’

न्यास ने मंदिर के निर्माण के लिए व्यापक स्तर पर संपर्क एवं धन जुटाने के अभियान की घोषणा की है। कुछ दिनों पहले चंदा जुटाने के लिए विदर्भ क्षेत्रीय कार्यालय की शुरुआत की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर