लाइव न्यूज़ :

सिक्किम में कोविड-19 के 110 नए मामले आए, एक और मौत

By भाषा | Updated: August 10, 2021 20:34 IST

Open in App

गंगटोक/आइजोल, 10 अगस्त सिक्किम में 110 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 28,018 हो गई है, जबकि संक्रमण से एक और मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 356 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

पूर्वी सिक्किम जिले में कोविड​​-19 के 51 मामले सामने आए, इसके बाद दक्षिण सिक्किम में 37 और पश्चिम सिक्किम में 22 मामले सामने आए हैं।

हिमालयी राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,567 है, जबकि 24,817 व्यक्ति अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं।

राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों के ठीक होने की दर फिलहाल 89.5 फीसदी है।

राज्य से 278 कोविड-19 मरीज दूसरे राज्यों में चले गए हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि सिक्किम ने अब तक कोविड​​-19 के लिए 2,13,375 नमूनों की जांच की है, जिसमें पिछले 24 घंटों में हुईं 1,036 जांच शामिल हैं।

हिमालयी राज्य में दैनिक कोविड-19 संक्रमण दर अब 10.6 प्रतिशत है।

इस बीच, पूर्वोत्तर के एक और राज्य मिजोरम में 196 बच्चों सहित 937 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद मंगलवार को कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 45,457 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आइजोल के एक 47 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार रात जोरम मेडिकल कॉलेज (जेडएमसी) में संक्रमण के कारण मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 169 हो गई।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब 12,434 उपचाराधीन मरीज हैं, जबकि 32,854 मरीज अब तक बीमारी से उबर चुके हैं। सोमवार से अब तक 648 मरीज ठीक हो चुके हैं।

राज्य में अब तक 6.89 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी लालजावमी के अनुसार राज्य में अब तक 6.4 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल