मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 110 नए मामले, 28 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 18, 2021 21:19 IST2021-06-18T21:19:13+5:302021-06-18T21:19:13+5:30

110 new cases of corona virus in Madhya Pradesh, 28 people died | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 110 नए मामले, 28 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 110 नए मामले, 28 लोगों की मौत

भोपाल, 18 जून मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 110 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,89,064 तक पहुंच गयी। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

विभाग ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 28 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,707 हो गयी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 52 जिलों में से 23 जिलों में पिछले 24 घंटों में एक भी नया कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 21 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 24 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,89,064 संक्रमितों में से अब तक 7,77,630 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 2,727 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कोविड-19 के 339 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 110 new cases of corona virus in Madhya Pradesh, 28 people died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे