लाइव न्यूज़ :

14 वर्ष की आयु में 110 पदक

By भाषा | Updated: November 18, 2020 22:59 IST

Open in App

सोनीपत, 18 नवम्बर प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती और यह बात बेसहारा बालक बादल पर चरितार्थ होती है जिसने मात्र 14 वर्ष की आयु में ही विभिन्न क्षेत्रों में जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की स्पर्धाओं में 110 पदक जीते हैं।

जिला बाल संरक्षण अधिकारियों के अनुसार आईएएस अधिकारी अथवा एनडीए अधिकारी बनने की चाहत रखने वाले बादल ने जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की स्पर्धाओं में 110 पदक जीते हैं।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी डा. रितु गिल के अनुसार मात्र दो वर्ष की आयु के बादल को उसके मामा द्वारा बाल देखभाल केंद्र सपना बाल कुंज गोहाना में छोड़ा गया था। अब बादल की आयु 14 वर्ष है। उसके बाद से अब तक कोई भी व्यक्ति बादल से दोबारा मिलने तक नहीं आया। दिए गए पते पर संपर्क करने पर परिजनों का कोई अता-पता नहीं चला।

बाल संरक्षण अधिकारी (संस्थानिक) ममता शर्मा के अनुसार बादल इस समय ग्लोबल पब्लिक स्कूल गोहाना में आठवीं कक्षा का छात्र है। बादल चहुंमुखी प्रतिभा का धनी है और वह शिक्षा के साथ ही विभिन्न प्रकार की रचनात्मक एवं कलात्मक गतिविधियों तथा खेलकूद स्पर्धाओं में भी नाम कमा रहा है। बादल ने राष्ट्रीय स्तर पर 100 मीटर दौड़ व पेंटिंग आदि के पदक जीते हैं। इसी प्रकार राज्य स्तर पर वह छह पदक जीत चुका है जिसमें स्वर्ण पदक भी शामिल है।

बाल संरक्षण अधिकारी ममता का कहना है कि बादल मनोहारी पेंटिंग बनाता है और अवसर मिलने पर उनको बेचकर अपनी कला को निखारने के लिए जरूरी सामान का प्रबंध भी करता है। वह अपने स्तर पर भी आर्थिक संसाधन जुटाने का प्रयास करता रहता है। वह अपनी 50-60 पेंटिंग बेच चुका है। बादल ने हाल ही में चिल्ड्रन्स-डे स्पर्धा की फोटोग्राफी स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

बादल ने कहा कि वह बेसहारा बच्चों के भविष्य को सुधारने की दिशा में प्रभावी रूप से काम करना चाहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच