लाइव न्यूज़ :

असम में चुनाव के दौरान 110 करोड़ का सामान जब्त, बरामदगी के सभी रिकार्ड टूटे

By भाषा | Updated: March 31, 2021 18:53 IST

Open in App

गुवाहाटी, 31 मार्च असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नितिन खड़े ने बुधवार को बताया कि असम विधानसभा चुनावों के दौरान विभिन्न एजेंसियों ने नकदी, शराब, ड्रग्स 110 करोड़ रुपये के मूल्य का सामान जब्त किया और इसी के साथ बरामदगी के सभी पुराने रिकार्ड टूट गए।

राज्य में 2016 में हुए चुनावों में केन्द्रीय और राज्य एजेंसियों ने 20 करोड़ रुपये कीमत का सामान जब्त किया था।

खड़े ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘असम विधानसभा चुनावों के मद्देनजर 26 फरवरी से आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से अभी तक 110.83 करोड़ रुपये कीमत की नकदी और अन्य वस्तुएं जब्त की गयी हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘अभी तक 34.29 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ, 33.29 करोड़ रुपये कीमत की 16.61 लाख लीटर शराब, 24.50 करोड़ रुपये नकदी और 3.68 करोड़ रुपये का सोना-चांदी जब्त किया गया है।’’

उन्होंने बताया, असम पुलिस, उड़न दस्ते, आबकारी विभाग सहित अन्य एजेंसियों द्वारा ये तमाम चीजें असम के विभिन्न जिलों से जब्त की गई हैं।

खड़े ने बताया कि उपहार, विदेशों में बनी सिगरेट, पोस्ता, काली मिर्च, पान मसाला, सुपारी सहित अन्य चीजें भी जब्त की गई हैं जिनकी कीमत 14.91 करोड़ रुपये है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी तक राज्य में खर्च की सीमा का उल्लंघन करने को लेकर 50 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं जबकि आबकारी नियमों के उल्लंघन को लेकर 5,234 प्राथमिकी दर्ज हुई हैं।’’

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इन प्राथमिकी के सिलसिले में कितने लोगों को हिरासत में लिया गया है।

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संदर्भ में खड़े ने बताया, ‘‘कुल 2,696 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 1,272 मामले ऑनलाइन ई-विजिल ऐप के माध्यम से दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 908 मामले सही निकले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल