लाइव न्यूज़ :

असम में चुनाव के दौरान 110 करोड़ का सामान जब्त, बरामदगी के सभी रिकार्ड टूटे

By भाषा | Updated: March 31, 2021 19:52 IST

Open in App

गुवाहाटी, 31 मार्च असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नितिन खाड़े ने बुधवार को बताया कि असम विधानसभा चुनावों के दौरान विभिन्न एजेंसियों ने नकदी, शराब, ड्रग्स 110 करोड़ रुपये के मूल्य का सामान जब्त किया और इसी के साथ बरामदगी के सभी पुराने रिकार्ड टूट गए।

राज्य में 2016 में हुए चुनावों में केन्द्रीय और राज्य एजेंसियों ने 20 करोड़ रुपये कीमत का सामान जब्त किया था।

खाड़े ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘असम विधानसभा चुनावों के मद्देनजर 26 फरवरी से आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से अभी तक 110.83 करोड़ रुपये कीमत की नकदी और अन्य वस्तुएं जब्त की गयी हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘अभी तक 34.29 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ, 33.29 करोड़ रुपये कीमत की 16.61 लाख लीटर शराब, 24.50 करोड़ रुपये नकदी और 3.68 करोड़ रुपये का सोना-चांदी जब्त किया गया है।’’

उन्होंने बताया, असम पुलिस, उड़न दस्ते, आबकारी विभाग सहित अन्य एजेंसियों द्वारा ये तमाम चीजें असम के विभिन्न जिलों से जब्त की गई हैं।

खाड़े ने बताया कि उपहार, विदेशों में बनी सिगरेट, पोस्ता, काली मिर्च, पान मसाला, सुपारी सहित अन्य चीजें भी जब्त की गई हैं जिनकी कीमत 14.91 करोड़ रुपये है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी तक राज्य में खर्च की सीमा का उल्लंघन करने को लेकर 50 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं जबकि आबकारी नियमों के उल्लंघन को लेकर 5,234 प्राथमिकी दर्ज हुई हैं।’’

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इन प्राथमिकी के सिलसिले में कितने लोगों को हिरासत में लिया गया है।

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संदर्भ में खाड़े ने बताया, ‘‘कुल 2,696 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 1,272 मामले ऑनलाइन ई-विजिल ऐप के माध्यम से दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 908 मामले सही निकले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे