लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस पर 'मिशन शक्ति अभियान' के तहत 11 वर्षीय छात्रा ने संभाला मथुरा का एक थाना

By भाषा | Updated: November 21, 2020 01:11 IST

Open in App

मथुरा, 20 नवम्बर अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस पर शुक्रवार को मथुरा में आठवीं कक्षा की एक छात्रा को एक दिन का कार्यवाहक थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अपनी तरह की एक अनोखी पहल में मिशन शक्ति अभियान के तहत हर जिले में एक थाने में एक छात्रा को एक दिन का थानेदार बनाया गया।

पुलिस अधीक्षक (शहर) उदय शंकर सिंह ने बताया, यह कार्यक्रम 'मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज विश्व बाल दिवस है, इसको देखते हुए यूनिसेफ ने डीजीपी को पत्र लिखकर प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक थाने का चार्ज छात्रा को दिए जाने का आग्रह किया था।

उन्होंने कहा कि इसका मकसद छात्राओं में पुलिस के प्रति नकारात्मक छवि को खत्म करना है, जिससे कि वह पुलिस के सामने बेझिझक होकर अपनी बात रख सकें। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को यह संदेश देना है कि पुलिस उनकी मदद के लिए है और वह पुलिस से घबराएं नहीं।

इस क्रम में कक्षा आठ की छात्रा आरजू सक्सेना को थाना गोविन्दनगर में आज के लिए कार्यवाहक थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया। छात्रा ने सुबह 10 बजे गोविंद थाने के प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला। इस मौके पर पुलिसकर्मियों ने उसे गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

इसके बाद सक्सेना ने थाने में आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया तथा थाने के हवालात, रिकार्ड रुम व प्रशासनिक भवन का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी अजय कुमार के अलावा महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह