लाइव न्यूज़ :

अमेठी में 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म

By भाषा | Updated: November 26, 2021 10:24 IST

Open in App

अमेठी (उप्र), 26 नवंबर अमेठी जिले के थाना क्षेत्र अमेठी के एक गांव मे 11 वर्षीय बालिका से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बालिका 23 नवंबर को बकरी चराने खेत में गयी थी जहां पर गांव के ही एक युवक ने उससे बलात्कार किया। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता की मां ने कहा है कि घटना के दिन उसकी बेटी खेत से घर पहुंचते ही बेहोश हो गयी, जिसे इलाज के लिए जिला प्रतापगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शिकायत के मुताबिक दो दिन बाद होश में आने पर उसने अपने साथ हुई घटना मां को बतायी। इसके बाद उसकी मां ने बृहस्पतिवार को अमेठी थाने में आरोपी के ख़िलाफ़ नामज़द तहरीर दी।

अमेठी के पुलिस उपाधीक्षक अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) समेत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?