लाइव न्यूज़ :

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के समीप पार्किंग स्थल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 11 आदिवासी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:21 IST

Open in App

राजपिपला, आठ जून गुजरात में नर्मदा जिले के केवड़िया गांव में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’’ के समीप एक पार्किग स्थल के प्रस्तावित विकास (निर्माण) के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 11 आदिवासियों को गिरफ्तार किय गया है जिनमें पांच महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह गिरफ्तारी उस समय की गयी जब रविवार दोपहर सरदार सरोवर नर्मदा निगम द्वारा किए जा रहे क्षेत्र के सर्वेक्षण का कम से कम 20 आदिवासी ने विरोध कर रहे थे।

एक अधिकारी ने बताया कि उनमें से दो महिला प्रदर्शनकारियों-- एक 60 साल की और दूसरी 30 साल की, ने अपने आप को आंशिक रूप से निर्वस्त्र कर लिया था।

ग्रामीण 182 मीटर ऊंची स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के समीप पार्किग स्थल बनाये जान का विरोध कर हैं। यह प्रतिमा एक बड़े पर्यटक आकर्षण के रूप में उभरी है।

केविड़या थाने के निरीक्षक पी टी चौधरी ने कहा, ‘‘ यह घटना रविवार दोपहर को हुई जिसके बाद प्रदर्शन में शामिल 20 ग्रामीणों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी। उनमें से पांच महिलाओं और छह व्यक्तियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। ’’

सर्वेक्षण कार्य का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने दावा किया कि स्थानीय प्रशासन ने इस परियोजना के लिए जिस जमीन की बाडबंदी की है, वह उनकी है और यह अधिग्रहण अवैध हैं ।

चौधरी ने कहा, ‘‘ स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के समीप सभी ऐसे सर्वेक्षण कार्य भारी पुलिस तैनाती के बीच किये जा रहे हैं क्योंकि स्थानीय लोग उनका विरोध कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि आरोपियों के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता (भादंसं), आपदा प्रबंध एवं महामारी रोग अधिनियम की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी