लाइव न्यूज़ :

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के समीप पार्किंग स्थल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 11 आदिवासी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:42 IST

Open in App

राजपिपला, आठ जून गुजरात में नर्मदा जिले के केवड़िया गांव में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’’ के समीप एक पार्किग स्थल के प्रस्तावित विकास (निर्माण) के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 11 आदिवासियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें पांच महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह गिरफ्तारी उस समय की गयी जब रविवार दोपहर सरदार सरोवर नर्मदा निगम द्वारा किए जा रहे क्षेत्र के सर्वेक्षण का कम से कम 20 आदिवासी ने विरोध कर रहे थे।

एक अधिकारी ने बताया कि उनमें से दो महिला प्रदर्शनकारियों-- एक 60 साल की और दूसरी 30 साल की, ने अपने आप को आंशिक रूप से निर्वस्त्र कर लिया था।

ग्रामीण 182 मीटर ऊंची स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के समीप पार्किग स्थल बनाये जाने का विरोध कर हैं। यह प्रतिमा एक बड़े पर्यटक आकर्षण के रूप में उभरी है।

केविड़या थाने के निरीक्षक पी टी चौधरी ने कहा, ‘‘ यह घटना रविवार दोपहर को हुई जिसके बाद प्रदर्शन में शामिल 20 ग्रामीणों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी। उनमें से पांच महिलाओं और छह पुरूषों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।’’

सर्वेक्षण कार्य का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने दावा किया कि स्थानीय प्रशासन ने इस परियोजना के लिए जिस जमीन की बाडबंदी की है, वह उनकी है और यह अधिग्रहण अवैध हैं ।

चौधरी ने कहा, ‘‘ स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के समीप सभी ऐसे सर्वेक्षण कार्य भारी पुलिस तैनाती के बीच किये जा रहे हैं क्योंकि स्थानीय लोग उनका विरोध कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि आरोपियों के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता (भादंसं), आपदा प्रबंध एवं महामारी रोग अधिनियम की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू