जम्मू कश्मीर में दुर्घटना में 11 पर्यटक घायल

By भाषा | Updated: November 22, 2021 18:26 IST2021-11-22T18:26:48+5:302021-11-22T18:26:48+5:30

11 tourists injured in accident in Jammu and Kashmir | जम्मू कश्मीर में दुर्घटना में 11 पर्यटक घायल

जम्मू कश्मीर में दुर्घटना में 11 पर्यटक घायल

बनिहाल/जम्मू, 22 नवंबर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक निजी यात्री वाहन के पलट जाने से 11 पर्यटक घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के पर्यटक कश्मीर से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि वाहन के रामबन जिले के रामसू पहुंचते ही वाहन का टायर फट जाने से चालक का उस पर नियंत्रण नहीं रहा।

उन्होंने बताया कि इससे वाहन पलट गया, जिससे पर्यटक घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 11 tourists injured in accident in Jammu and Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे