लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के 11 जिला मुख्यालयों पर शनिवार से 18 - 44 साल के लोगों का होगा टीकाकरण

By भाषा | Updated: April 30, 2021 18:30 IST

Open in App

जयपुर, 30 अप्रैल राजस्थान के 11 जिला मुख्यालयों पर कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीकाकरण का नया चरण शनिवार से शुरू होगा जिसमें 18 से 44 साल आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण होगा।

राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि एक मई से राज्य 11 जिला मुख्यालयों पर 45 वर्ष से कम के आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू हो रहा है।

शर्मा ने बताया कि टीका उत्पादक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने राजस्थान को फिलहाल तीन लाख खुराक देने पर सहमति दी है, इसलिए इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण की शुरुआत उन 11 जिला मुख्यालयों से की जा रही है जो कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित हैं।

उन्होंने बताया कि जिन 11 जिला मुख्यालयों में 45 वर्ष से कम आयुवर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण होना है उनमें जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, अलवर, धौलपुर, भीलवाड़ा, कोटा, सीकर और पाली शामिल हैं।

डॉ.शर्मा ने बताया कि दवा कंपनी से आने वाले दिनों में जब अधिक खुराक मिलेगी तब सभी जगह टीकाकरण शुरू किया जाएगा।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि राज्य में 18-44 वर्ष आयुवर्ग के करीब 3.25 करोड़ लोग हैं, इसलिए राज्य को टीके की सात करोड़ खुराक की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि राज्य में रोजाना सात लाख खुराक देने के लिए तंत्र विकसित किया जा चुका है, जिसे और भी बढ़ाया जा सकता है।

मंत्री ने बताया कि विभाग ने टीके की पांच लाख 80 हजार खुराक एक दिन में लगाई थी।

उन्होंने कहा कि 45 से अधिक उम्र के लोग करीब दो करोड़ नौ लाख हैं जिनमें से कई लोगों को दूसरी खुराक देनी बाकी है।

डॉ.शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या के कारण राज्य को एक मई से 15 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन प्रतिदिन चाहिए जबकि केन्द्र सरकार की ओर से जो आवंटन किया जा रहा है वह बेहद कम है।

उन्होंने कहा अप्रैल माह में राजस्थान को 67 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन का आवंटन किया गया था लेकिन प्रदेश को केवल 40 हजार इंजेक्शन की उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि राज्य में अस्पतालों या कोविड केयर सेंटर में पर्याप्त संख्या में बिस्तर उपलब्ध हैं लेकिन ऑक्सीजन और रेमडेसिविर का आवंटन केन्द्र सरकार के हाथ में होने के कारण चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू