महाराष्ट्र में 11 बार विधायक रहे गणपतराव देशमुख का निधन
By भाषा | Updated: July 31, 2021 01:14 IST2021-07-31T01:14:41+5:302021-07-31T01:14:41+5:30

महाराष्ट्र में 11 बार विधायक रहे गणपतराव देशमुख का निधन
पुणे/मुंबई, 30 जुलाई महाराष्ट्र में सबसे लंबे समय तक विधायक रहे एवं पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) के वरिष्ठ नेता गणपतराव देशमुख का शुक्रवार देर शाम सोलापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। यह जानकारी उनके परिवार के सूत्रों ने दी।
सूत्रों के अनुसार, राज्य के पूर्व मंत्री देशमुख (94) पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण उनका निधन हो गया।
देशमुख ने 1962 से कई कार्यकालों में 11 बार राज्य विधानसभा में सोलापुर जिले के संगोला का प्रतिनिधित्व किया और 54 वर्षों तक एक विधायक के रूप में कार्य किया। उनका अंतिम संस्कार संगोला में किया जाएगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देशमुख के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।