लाइव न्यूज़ :

गोरखनाथ मंदिर में शहीदों की याद में जलाए जाएंगे 11 हजार दीये

By भाषा | Updated: November 11, 2020 19:45 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), 11 नवंबर गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर में रविवार को देश के लिए अपनी जान देने वाले शहीदों की याद में गोरखनाथ मंदिर और भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 'एक दीया शहीदों के नाम' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक और भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक राकेश श्रीवास्‍तव ने बुधवार को कहा कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की उपस्थिति में गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर में 15 नवंबर की शाम को यह कार्यक्रम आयोजित होगा।

उन्‍होंने बताया कि शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मिट़टी के 11,000 दीये जलाए जाएंगे और कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि पिछले छह वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरखनाथ मंदिर के महंत भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos