लाइव न्यूज़ :

बर्खास्त किये गए 11 कर्मचारियों को वापस लिया जाए या आरोपों का जवाब देने का मौका दिया जाए: हुर्रियत

By भाषा | Updated: July 12, 2021 18:07 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 जुलाई मीरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व वाली हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने सोमवार को जम्मू कश्मीर प्रशासन से कहा कि हाल में बर्खास्त किए गए 11 कर्मचारियों को वापस लिया जाए या उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों को चुनौती देने के लिए उन्हें एक मौका दिया जाए।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया था कि प्रशासन ने हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन के बेटों समेत 11 कर्मियों को कथित तौर पर आतंकवादी समूहों के लिए काम करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया था। सलाहुद्दीन को अमेरिका द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया है।

हुर्रियत के प्रवक्ता ने कहा, “हुर्रियत कड़ी आपत्ति दर्ज कराता है और 11 सरकारी अधिकारियों की बर्खास्तगी की निंदा करता है। इस तरह से अब तक 20 से ज्यादा लोगों से सेवा से निकाल दिया गया है। देश की सुरक्षा की आड़ में यह न्याय और निष्पक्षता के सभी नियमों के विरुद्ध किया गया काम है।”

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अविवेकपूर्ण कार्रवाई से नौकरी कर रहे लोगों में भी डर बैठ गया है और वे अपने भविष्य के प्रति चिंतित हैं। प्रवक्ता ने कहा, “हम सरकार से इस आदेश को वापस लेने या बर्खास्त किये गए लोगों पर लगे आरोपों को चुनौती देने के लिए उन्हें मौका देने की मांग करते हैं।”

जम्मू कश्मीर के बड़े राजनीतिक दलों जैसे नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी भी इन कर्मचारियों की बर्खास्तगी की निंदा कर चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे