लाइव न्यूज़ :

राजधानी में 11 क्विंटल प्रतिबंधित पटाखे बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 22, 2021 16:15 IST

Open in App

दिल्ली, 22 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी इलाके से 44 वर्ष के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 11.15 क्विंटल प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए है । पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अमित मित्तल के रूप में की गयी है और वह नरलेा का रहने वाला है जिसकी मोबाइल की एक दुकान है।

पुलिस उपाधीक्षक (रोहिणी) प्रणव तायल ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर मित्तल के गोदाम पर छापेमारी करने के बाद बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार किया गया ।

अधिकारी ने बताया कि वह पटाखों को किराये के अपने गोदाम में उतरवा रहा था । तायल ने कहा कि मित्तल पटाखों के संबंध में किसी प्रकार का दस्तावेज या वैध लाइसेंस दिखाने में विफल रहा । उन्होंने बताया कि वह आवासीय इलाके में उस पटाखे को रख रहा था जो स्थानीय लोगों के लिये खतरनाक हो सकते थे ।

उन्होंने बताया कि मित्तल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल