लाइव न्यूज़ :

राजधानी में 11 क्विंटल प्रतिबंधित पटाखे बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 22, 2021 19:11 IST

Open in App

दिल्ली, 22 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी इलाके से 44 वर्ष के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 11.15 क्विंटल प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए है । पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अमित मित्तल के रूप में की गयी है और वह नरेला का रहने वाला है। उसकी मोबाइल की एक दुकान है।

पुलिस उपाधीक्षक (रोहिणी) प्रणव तायल ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर मित्तल के गोदाम पर छापेमारी करने के बाद बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार किया गया ।

अधिकारी ने बताया कि वह पटाखों को किराये के अपने गोदाम में उतरवा रहा था । तायल ने कहा कि मित्तल पटाखों के संबंध में किसी प्रकार का दस्तावेज या वैध लाइसेंस दिखाने में विफल रहा । उन्होंने बताया कि वह आवासीय इलाके में उस पटाखे को रख रहा था जो स्थानीय लोगों के लिये खतरनाक हो सकते थे।

उन्होंने बताया कि मित्तल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग