लाइव न्यूज़ :

गुजरात के सचिवालय परिसर में 11 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: January 6, 2021 14:09 IST

Open in App

अहमदाबाद, छह जनवरी गांधीनगर में पिछले चार दिनों में सचिवालय परिसर में काम कर रहे 11 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया।

गुजरात के मुख्यमंत्री का कार्यालय इसी परिसर की चौथी मंजिल पर स्थित है जिसे ‘स्वर्णिम संकुल-एक’ कहा जाता है। उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट स्तर के अन्य मंत्रियों के कार्यालय निचले तल पर हैं।

गांधीनगर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कल्पेश गोस्वामी ने बताया कि नगर निगम ने हाल में चार मंजिला परिसर के 70 कर्मचारियों की जांच की थी जिनमें से 11 कर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले चार दिनों में जांच अभियान के दौरान 11 कर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जिनमें ज्यादातर चपरासी और क्लर्क हैं। उन्हें आगे इलाज के लिए अस्पतालों में भेज दिया गया।’’ अधिकारी ने कहा कि इन मामलों का पता लगने के बाद समूचे परिसर को संक्रमण मुक्त किया गया।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को गांधीनगर से कोरोना वायरस संक्रमण के 14 मामलों समेत राज्य से 655 मामले आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल