लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से गोवा लौटे 11 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं: राणे

By भाषा | Updated: December 24, 2020 17:00 IST

Open in App

पणजी, 24 दिसम्बर ब्रिटेन में कोरोना वायरस के एक नए प्रकार (स्ट्रेन) के सामने आने संबंधी चिंताओं के बीच, गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि नौ दिसंबर के बाद ब्रिटेन से गोवा आए 11 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

राणे ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा कि नौ दिसंबर के बाद ब्रिटेन से गोवा आए 979 यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ब्रिटेन से आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए सभी मरीजों को पृथक वास में रखने के लिए दक्षिण गोवा के ईएसआई अस्पताल को चिह्नित किया है।

मंत्री ने कहा, ‘‘दिशा-निर्देशों के अनुसार, नौ दिसंबर के बाद आए 979 यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच की जा रही है। ब्रिटेन से आने के बाद शुरुआत में नौ यात्री संक्रमित पाए गए, जबकि दो लोगों ने संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद बाद में संपर्क किया और वे भी संक्रमित पाए गए।’’

राणे ने कहा कि इन मरीजों के नमूने राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे को आगे की जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

राणे अपनी चिकित्सकीय जांच के लिए मुंबई में हैं।

इस बीच, गोवा के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि वे राज्य सरकार से एक लाख और आरटी-पीसीआर जांच किटों को मंजूरी देने की अपील करेंगे, ताकि इनकी कमी नहीं होने पाए।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार को आवश्यकता पड़ने पर व्यापक स्तर पर जांच के लिए तैयार रहना चाहिए।’’

इससे पहले, राज्य स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के एक अधिकारी ने कहा था कि वे नौ दिसम्बर से ब्रिटेन और यूएई से राज्य में आए लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि नौ दिसम्बर से ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आए 602 लोगों की सूची तैयार की गई है।

इस बीच, गोवा में बुधवार को 125 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 50,364 हो गए। वहीं राज्य में वायरस से अभी तक 727 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट