लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में नदी में बहने से पहले बस से 11 लोगों को बचाया गया

By भाषा | Updated: July 23, 2021 15:30 IST

Open in App

पुणे, 23 जुलाई महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक बस में सवार 11 लोग उस वक्त बाल बाल- बच गये जब शुक्रवार की सुबह बस के नदी में बहने से पहले उन्हें बचा लिया गया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि जिले के पंजीरे गांव में तड़के ढाई बजे की यह घटना है। पुलिस और पीडब्ल्यूडी के कर्मियों के रोकने के बावजूद बस चालक वाहन लेकर आगे बढ़ गया । उन्होंने बताया कि बस को लेकर वह पुल पर पहुंच गया । उन्होंने बताया कि चिकोडी नदी पर बने इस पुल पर से पानी बह रहा था।

पुलिस ने बताया, ‘‘लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने नासिक जाने वाली बस को पुल पर पहंचने से पहले रोका । हालांकि, चालक ने उनकी बात नहीं सुनी और पुल पर पहुंच गया, लेकिन पुलिसकर्मी बस की ओर दौड़े और उसमें सवार सभी 11 लोगों को बाहर निकाल लिया ।’’

उन्होंने बताया कि पानी का बहाव बेहद तेज था जिस कारण बस नदी में गिर गयी और तेज बहाव में बह गयी ।

कोल्हापुर के अभिभावक मंत्री सतेज पाटिल ने कहा है कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह