लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में 11 व्यक्तियों की मौत, मोदी ने दुख जताया

By भाषा | Updated: January 15, 2021 17:06 IST

Open in App

धारवाड (कर्नाटक),15 जनवरी कर्नाटक के धारवाड़ शहर के बाहरी इलाके में इटिगट्टी चौराहे के पास शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में नौ महिलाओं सहित 11 व्यक्तियों की मौत हो गयी। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

धारवाड़ (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक पी कृष्णकांत ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इनमें से अधिकतर व्यक्ति दावनगेरे जिला मुख्यालय नगर के थे और वे गोवा जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि ये व्यक्ति जिस मिनी-बस में यात्रा कर रहे थे, उसकी टक्कर एक टिपर ट्रक से हो गई।

कृष्णकांत ने कहा, ‘‘चालक सहित 11 व्यक्तियों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।’’

पुलिस ने बताया कि घायलों में से कम से कम तीन की हालत गंभीर बतायी गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दुर्घटना में हुई जनहानि पर दुख व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री का एक शोक संदेश ट्वीट किया जिसमें कहा गया है, ‘‘कर्नाटक के धारवाड़ जिले में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं