लाइव न्यूज़ :

गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 लोगों की मौत, 951 नये मामले

By भाषा | Updated: April 18, 2021 19:38 IST

Open in App

पणजी, 18 अप्रैल गोवा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 11 लोगों की मौत हो गई, जो राज्य में महामारी से 24 घंटे के दौरान हुईं मौतों का एक रिकॉर्ड बन गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वहीं, एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 951 मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 67,212 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि 11 और रोगियों की मौत हो जाने से राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 883 हो गई है।

उन्होंने कहा कि गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में छह, दक्षिण गोवा जिला अस्पताल में चार और मडगांव के होस्पिशियो अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

इस बीच, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि वायरस से निपटने के लिये टीकाकरण सबसे अच्छा तरीका है।

उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी संभव हो सके, 45 साल से अधिक आयु के अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के प्रयास जारी हैं।

सावंत ने कहा, ''रविवार को हमें टीके की डेढ़ लाख खुराकें मिली हैं। हमारे यहां 45 साल से अधिक आयु के दो लाख लोगों तथा स्वास्थ्य कर्मियों की टीके लगाए जा चुके हैं। राज्य में 45 साल से अधिक आयु के लोगों की संख्या 4.5 लाख है।''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''यदि हम इस आयु वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को टीके लगा पाते हैं, तो वायरस से निपटा जा सकता है।''

राज्य में रविवार को 531 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 59,277 हो गई। राज्य में अभी 7,052 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने कहा कि रविवार को 3,256 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक कुल 5,92,007 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों