लाइव न्यूज़ :

मेघालय में कोविड-19 से 11 लोगों की मौत, 375 नये मामले

By भाषा | Updated: May 9, 2021 10:59 IST

Open in App

शिलांग, नौ मई मेघालय में कोविड-19 से एक दिन में सर्वाधिक 11 मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 210 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि मृतकों में से सात पूर्वी खासी पर्वतीय क्षेत्र जिला, तीन पश्चिम जयंतिया पर्वतीय क्षेत्र और एक री भोई जिले से है।

स्वास्थ्य सेवा निदेशक अमन वार ने कहा कि राज्य में शनिवार को 375 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 19, 302 हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 2,678 लोग अब भी कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं जबकि 16,414 मरीज बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि मेघालय में अब तक 4.59 लाख नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई है।

वार ने बताया कि राज्य में अब तक 2.75 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है जिसमें से 67,904 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह