लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में दो सड़क हादसों में 11 लोगों की मौत, 12 घायल

By भाषा | Updated: December 7, 2020 15:16 IST

Open in App

जयपुर, सात दिसंबर राजस्थान में दो अलग अलग सड़क हादसों में 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि 12 अन्य घायल हो गये।

चूरू जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जबकि एक जीप सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। जीप में सवार लोग डूंगरगढ़ जा रहे थे तभी भानीपुरा के पास यह हादसा हो गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान लालाराम, रेशमी, कानाराम, कलावती, कमला व सीमादेवी के रूप में हुई है। दो घायलों का उपचार चल रहा है।

वहीं भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक वैन और ट्रेलर की भिडंत में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार बच्चों सहित दस अन्य लोग घायल हो गये।

थानाधिकारी हरीश सांखला ने सोमवार को बताया कि बनास नदी गोशाला चौराहा के पास एक वैन और ट्रेलर की भिड़ंत में वैन में सवार कमलेश देवी, रामलाल, रामचंद्र, अंकुश और राजू की मौत हो गई जबकि चार बच्चों सहित दस अन्य लोग घायल हो गये। सभी घायलों को भीलवाड़ा के एमजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। ट्रेलर चालक फरार है।

उन्होंने बताया कि वैन में सवार सभी लोग अजमेर जिले के सांवर गांव में एक शादी में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से रात में लौटते वक्त हादसा हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे