लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में रसोई गैस सिलेंडर फटने से 11 व्यक्ति जख्मी हुए

By भाषा | Updated: November 23, 2021 17:28 IST

Open in App

हैदराबाद, 23 नवंबर हैदराबाद के नानकरंगुडा इलाके में मंगलवार तड़के तीन मंजिला इमारत में रसोई गैस सिलेंडर फटने से 11 प्रवासी श्रमिक जख्मी हो गए।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विस्फोट इमारत के भूतल पर एलपीजी सिलेंडर में रिसाव के कारण हुआ। इस भूतल को कुछ मजदूरों ने किराये पर लिया था। पुलिस ने बताया कि इस घटना में 11 व्यक्ति घायल हो गए। आसपास के निर्माण स्थलों और अन्य स्थानों पर काम करने वाले सभी प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों से हैं।

उन्होंने कहा कि जख्मी व्यक्तियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है, क्योंकि वे 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं।

पुलिस के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि बीती रात खाना पकाने के बाद गैस चूल्हे को खुला छोड़ दिया गया था, जिसके बाद गैस लीक हुई। पुलिस ने बताया कि धमाका सुबह करीब 4.45 बजे हुआ, जब उनमें से एक ने वॉशरूम की लाइट जलायी।

उन्होंने बताया कि विस्फोट के प्रभाव से इमारत की दूसरी मंजिल की एक दीवार ढह गई। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग