लाइव न्यूज़ :

झांसी में श्रद्धालुओं को ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 15, 2021 20:10 IST

Open in App

झांसी (उप्र), 15 अक्टूबर झांसी जिले के चिरगांव क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर श्रद्धालुओं को ले जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक सामने आए जानवर को बचाने के प्रयास में पलट गई जिससे चार बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई , तथा करीब छह लोग घायल हो गए।

झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने बताया कि दोपहर बाद मध्यप्रदेश के पंडोखर से 30 से अधिक ग्रामीण जवारे लेकर एरच की ओर जा रहे थे तभी निधि, चिरगांव के पास अचानक एक जानवर को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इससे एक से 10 साल की उम्र के चार बच्चों व सात महिलाओं की ट्रैक्टर ट्रॉली से दबकर मौत हो गई तथा कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें चिकित्सालय भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार हादसे में मरने वालों में पुष्पा देवी (40), मुन्नी देवी (40), सुनीता बाई (35), पूजा देवी (25), रज्‍जो बाई (45), प्रेमवती (50), कुसमा (55), सहित 10 वर्षीय कृष्णा, एक वर्षीय कुमारी परी, चार वर्षीय अनुष्का एवं दो वर्षीय अवी शामिल हैं।

इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिरगांव थाना क्षेत्र में हुए हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य पूरी तेजी से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि दुर्घटना में घायल लोगों के उपचार की समुचित व्यवस्था की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल