लाइव न्यूज़ :

झांसी में श्रद्धालुओं को ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 15, 2021 18:08 IST

Open in App

झांसी (उप्र), 15 अक्टूबर झांसी जिले के चिरगांव क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर श्रद्धालुओं को ले जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक सामने आए जानवर को बचाने के प्रयास में पलट गई जिससे चार बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई , तथा करीब छह लोग घायल हो गए।

झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने बताया कि दोपहर बाद मध्यप्रदेश के पंडोखर से 30 से अधिक ग्रामीण जवारे लेकर एरच की ओर जा रहे थे तभी निधि, चिरगांव के पास अचानक एक जानवर को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इससे 5 से 10 साल की उम्र के चार बच्चों व सात महिलाओं की ट्रैक्टर ट्रॉली से दबकर मौत हो गई तथा कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें चिकित्सालय भेजा गया है।

इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिरगांव थाना क्षेत्र में हुए हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य पूरी तेजी से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि दुर्घटना में घायल लोगों के उपचार की समुचित व्यवस्था की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos