लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक के भाई समेत 11 लोग पार्टी से निष्कासित

By भाषा | Updated: April 11, 2021 20:22 IST

Open in App

भदोही (उत्तर प्रदेश), 11 अप्रैल भदोही जिले में पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन दाखिल करने और उसके दफ्तर पर जबरन कब्जा करने के मामले में भाजपा विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी के भाई और भतीजे समेत कुल 11 कार्यकर्ताओं को दल से एक साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘पार्टी हमेशा भाई भतीजावाद से परहेज करती रही है। भदोही शहर सीट से भाजपा विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी के सगे भाई अनिरुद्ध त्रिपाठी, भतीजे सचिन त्रिपाठी और चंद्रकांत त्रिपाठी जिला पंचायत के विभिन्न वर्गों से टिकट मांग रहे थे। मना करने के बावजूद इन तीनों ने वार्ड संख्या सात, आठ और नौ पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ पर्चा भरा और लगातार पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त होने का प्रचार किया।’’

श्रीवास्तव ने कहा कि विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी के परिवार के लोगों ने कहा कि अगर सिर्फ वार्ड नंबर आठ पर चंद्रकांत को अधिकृत कर दिया जाए तो परिवार मान जाएगा।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि अभी यह बात प्रदेश स्तर पर चल रही थी कि इसी बीच रविवार दोपहर चंद्रकांत त्रिपाठी ने यह घोषित कर दिया की भाजपा ने उन्हें टिकट दे दिया है और इसके बाद वार्ड नंबर आठ के अधिकृत भाजपा उम्मीदवार गौरी शंकर मिश्रा के कार्यालय पर समर्थकों के साथ ज़बरदस्ती उनके समर्थकों को मारपीट कर कब्ज़ा कर लिया।

श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी ने इसे गंभीर मानते हुए विधायक के भाई अनिरुद्ध, भतीजे चंद्रकांत और सचिन त्रिपाठी सहित कुल 11 लोगों को पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू