लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से 11 लोगों की मौत, संक्रमण के 771 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: October 13, 2021 20:07 IST

Open in App

कोलकाता, 13 अक्टूबर पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 और लोगों की मौत बाद मृतकों की कुल संख्या 18,935 हो गई। इसके अलावा संक्रमण के 771 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की तादाद बढ़कर 15,78,482 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

उत्तर 24 परगना में चार तथा कोलकाता में तीन रोगियों की मौत हुई। कोलकाता में संक्रमण के 203 और उत्तर 24 परगना में 128 मामले सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार कम से कम 775 और लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 15,51,890 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 7,657 है। संक्रमण की दर 2.74 प्रतिशत है।

बुलेटिन के अनुसार मंगलवार से 28,187 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। अब तक कुल 1,85,91,682 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

इस बीच, बुधवार को 5,62,228 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया। राज्य में अब तक 6.54 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो