लाइव न्यूज़ :

उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण से और 11 लोगों की मौतें

By भाषा | Updated: December 14, 2020 16:33 IST

Open in App

लखनऊ, 14 दिसंबर उत्‍तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस संक्रमण से 11 लोगों की मौत होने के साथ ही महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 8,083 हो गया है। राज्‍य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्‍या बढ़कर 5,66,728 हो गई है।

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्‍य में 1,229 नये मामले आए हैं जबकि इसी अवधि में 1,927 मरीज़ों को छुट्टी दे दी गई। राज्‍य में उपचार के बाद अब तक 5,39227 लोग स्‍वस्‍थ होकर घर जा चुके हैं।

प्रसाद के मुताबिक वर्तमान में राज्य में 18,918 मरीजों का उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्‍वस्‍थ्‍य होने की दर अब बढ़कर 95.23 प्रतिशत हो गई है।

उन्होंने कहा कि रविवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए 1.23 लाख नमूनों का परीक्षण किया गया जबकि अब तक 2.15 करोड़ से ज्‍यादा लोगों के नमूने लिये जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos