लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 11 नए मामले

By भाषा | Updated: June 16, 2021 09:30 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 16 जून अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 11 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,280 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन के अनुसार, सामने आए नए मामलों में से चार लोगों ने हाल ही में यात्रा की थी और अन्य सात संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में संक्रमित पाए गए। वहीं, 15 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7049 हो गई है।

उसके अनुसार, केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 105 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और मृतक संख्या 126 ही बनी हुई है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अभी तक 3.97 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 1.83 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक करीब 1.33 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो