मध्य प्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 11 नए मामले

By भाषा | Updated: August 5, 2021 23:52 IST2021-08-05T23:52:32+5:302021-08-05T23:52:32+5:30

11 new cases of corona virus surfaced in Madhya Pradesh | मध्य प्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 11 नए मामले

मध्य प्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 11 नए मामले

भोपाल, पांच अगस्त मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,919 तक पहुंच गयी।

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हुई है तथा प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,514 है। उनके अनुसार फिलहाल 152 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 7,81,253 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को 4,08,074 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गये। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 3,41,08,408 लोगों को कोरोना रोधी टीके लग चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 11 new cases of corona virus surfaced in Madhya Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे